Thank you for writing to us. One of our executive will reach back to you through your submitted medium. In case there’s an urgency, feel free to connect over WhatsApp for faster response.
Prefer calling? Dial +918048031057 (International callers) or 08048031057 (Indian callers).
autistic बच्चे के साथ माता-पिता का समर्थन होना चाह...
65b0b3a2f19dd014b8e598a3"
autistic बच्चे के साथ माता-पिता का समर्थन होना चाहिए।
सबसे पहले तो आप ये बात अपने मन में बैठा लो के किसी चीज को बार-बार देखना और उसका अनुभव करना दोनों ही बातें अलग-अलग हैं autism से बचने के लिए समझने के लिए आपको भी एक बच्चे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।उसको उसका comfort zone से बाहर लाना मुश्किल हो सकता है पर असंभव नहीं है। ज्यादा लोग आज कल YouTube / internet से autism का इलाज करने में लग जाते हैं, जिसमें से उनको 100% परिणाम नहीं मिल पाता है। जिस कारण से ये समस्या बढ़ भी सकती है। ये कुछ हद तक नियंत्रण में भी आ सकती है । एक मां ही अपने बच्चे की पहली दोस्त और पहली टीचर होती हैं। एक मां चाहें तो क्या नहीं कर सकती है। एक normal बच्चे की मां होना बहुत आसान है पर एक autistic बच्चे की मां होना सबसे बड़ी चुनौती होती हैं। अगर आपको अपने बच्चे में autism के symptoms दिखाई दे रहा है तो आपको panic होने की जरूरत नही है सबसे पहले तो आप उसको किसी pediatrician को दिखाए और अगर उन्होंने आपको आपके बच्चे की therapies की advice दी है तो एक ऐसा centre जहां एक ही छत के नीचे आपको सभी तरह की therapies जैसे की CBT/ABA, OT, ST मिले।
इसके साथ साथ आप घर में अपने बच्चे के साथ जो करना है वो मैं आपको बताने जा रही हूं सबसे पहले तो आप अपने बच्चे को मोबाइल फोन और टीवी से बिलकुल ही दूर करदो। आप अपने बच्चे को अपना touch दो। उसको अपनी गोदी में बिठाओ।उसके साथ टच दे कर खेल सकते हो जैसे मुंह फुला के गालों पर हल्का सा पंच करना, किस करना, पिक-ए-बू जैसे खेल खेले। उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उसको garden ले जाएं, बाकी बच्चों के साथ खेलने में उसकी मदद करें, घर की छोटी-छोटी चीजों के बारे में उसे बताएं। छोटे-छोटे काम करवाएं, जो काम आप अपने बच्चे से करवाएंगे उसको शब्दों में बोल-बोल कर करवाएं। कुछ समय बाद आप खुद महसूस करेंगे कि आपका बच्चा पहले से थोड़ा improve हुआ है।